UGC NET December 2025 City Slip OUT: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एग्जाम सिटी स्लिप ugcnet.nta.nic.in पर जारी, Direct Link

UGC NET December 2025 City Slip OUT: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एग्जाम सिटी स्लिप ugcnet.nta.nic.in पर जारी, Direct Link

UGC NET December 2025 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन सीबीटी (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) 31 दिसंबर 2025 से लेकर 7 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो-दो शिफ्टों में सीबीटी मोड में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। अभ्यर्थी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें। एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी होंगे जिसमें एग्जाम केंद्र का सटीक पता दिया गया होगा। एनटीए ने बताया है कि एग्जाम सिटी की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 85 विषयों के लिए होगा। आपको बता दें कि देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप (जेआरएफ) व असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए यूजीसी की नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है।

  1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए यूजीसी दिसंबर जून 2025 एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
  4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एग्जाम सिटी स्लिप ओपन हो जाएगा।
  5. अब आप एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर लीजिए।
  6. परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top