SSC Answer Key 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी की उत्तरकुंजी हुई जारी, फटाफट इस तरह से करें डाउनलोड

SSC Answer Key 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी की उत्तरकुंजी हुई जारी, फटाफट इस तरह से करें डाउनलोड

SSC Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी और लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपनी आंसर-की के साथ प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी देख सकते हैं।
कुल 1590 पदों पर होगी भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर भर्ती के तहत कुल 1590 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से स्टेनोग्राफर ग्रेड-C के लिए 230 पद जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड-D के लिए 1360 पद आरक्षित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों में योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

वहीं, परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन 28 और 29 जनवरी 2026 को किया जाएगा। अंतिम उत्तरकुंजी जारी होने के बाद आयोग द्वारा रिजल्ट भी जल्द घोषित किए जाने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top