RRB Group D Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में ग्रुप डी के 22,000 पदों पर बंपर वैकेंसी, 10वीं पास के लिए बड़ा मौका

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने कुल 22,000 लेवल-1 पदों की घोषणा की है। इस भर्ती के जरिए पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर (ग्रेड IV) और विभिन्न तकनीकी विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।
RRB Group D Recruitment 2026 Notification: भारतीय रेलवे एक बार फिर देश का सबसे बड़ा भर्ती अभियान चलाने जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अधिसूचना संख्या CEN 09/2025 के तहत कुल 22,000 लेवल-1 पदों की घोषणा की है। इस भर्ती के जरिए पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर (ग्रेड IV) और विभिन्न तकनीकी विभागों (इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल) में नियुक्तियां की जाएंगी।
महत्वपूर्ण तारीखें –
रेलवे ने भर्ती का पूरा कैलेंडर स्पष्ट कर दिया है, ताकि उम्मीदवार अपनी तैयारी पहले से शुरू कर सकें।
शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी: 23 दिसंबर 2025
विस्तृत नोटिफिकेशन: 20 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 21 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों के पास ITI सर्टिफिकेट या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) है, उन्हें तकनीकी पदों के लिए प्राथमिकता दी जा सकती है।
आयु सीमा:
1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों (OBC को 3 साल और SC/ST को 5 साल) के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया –
रेलवे ने चयन के लिए एक पारदर्शी और बहु-स्तरीय प्रक्रिया निर्धारित की है।
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): इसमें सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस से जुड़े 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): जो छात्र CBT पास करेंगे, उन्हें शारीरिक परीक्षण देना होगा। (जैसे पुरुषों को 35 किलो वजन उठाकर दौड़ना और 1000 मीटर की दौड़ पूरी करना)।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट: अंत में सफल उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट की जांच और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
वेतन और भत्ते
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स के लेवल-1 के अनुसार वेतन मिलेगा। शुरुआती मूल वेतन 18,000 रुपये होगा, जिसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य रेलवे सुविधाएं जुड़ेंगी।
आवेदन कैसे करें?
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को www.rrbapply.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सामान्य और OBC उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है (जिसमें 400 रुपये CBT में उपस्थित होने के बाद वापस कर दिए जाएंगे), जबकि SC/ST, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए यह शुल्क 250 रुपये है।