PM Kisan Yojana: कब तक आपके खाते में आएगी 22वीं किस्त? अगर नहीं किया यह काम तो अटक जाएंगे ₹2000

PM Kisan Yojana: कब तक आपके खाते में आएगी 22वीं किस्त? अगर नहीं किया यह काम तो अटक जाएंगे ₹2000

PM Kisan Yojana 22nd installment: हम सभी जानते हैं कि हमारा देश भारत एक कृषि प्रधान देश है और इसके विकास में किसानों की अहम भूमिका होती है. इन्हीं भूमिकाओं को देखते हुए केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए कई सारी योजनाएं चलाती हैं. इन्हीं योजनाओं में से एक है- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN Samman Nidhi Yojana). इसके तहत देश के पात्र किसानों के खाते में साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी जाती है. अभी तक सरकार के द्वारा 21 किस्ते भेजी जा चुकी हैं और अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है. आइए जानते हैं कि यह किस्त नए साल में कब तक आपके खाते में आ सकती है और इसके लिए कुछ जरूरी काम करना बहुत आवश्यक है, अगर आपने नहीं की तो आपके पैसे अटक सकते हैं यानी कि आपके खाते में 2000 रुपये नहीं आ पाएंगे.

  नवंबर में आई थी 21वीं किस्त

केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक साल में तीन किस्तों में 6 हजार रुपये किसानों को उनके खाते में भेजे जाते हैं. साल 2025 की तीनों किस्तों की बात करें तो पहली किस्त फरवरी 2025, दूसरी किस्त अगस्त 2025 और तीसरी किस्त हाल ही में 19 नवंबर 2025 में जारी की गई थी. ये पैसे पात्र किसानों के बैंक खाते में गए थे. इससे किसानों ने अपनी खेती की जरूरी कामों समेत अन्य कार्यों को किया था. अब सभी की निगाहें पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त पर है.

फरवरी में जारी हो सकती है 22वीं किस्त

नए साल 2026 में पात्र किसानों को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त मिलने जा रही है. अनुमान के मुताबिक, केंद्र की मोदी सरकार नए साल में जनवरी 2026 से लेकर मार्च 2026 के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को जारी कर सकती है.अगर सरकार 2025 के पैटर्न को फॉलो करती है तो उम्मीद की जा सकती है कि इस योजना की 22वीं किस्त फरवरी 2026 में जारी हो सकती है. हालांकि, 22वीं किस्त को जारी करने को लेकर सरकार की ओर से अभी आधिकारिक रूप से किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई है.

e-KYC सबसे जरूरी

प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ लेने के लिए आपको e-KYC कराना बहुत जरूरी है. अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है तो जल्द ही करा लें क्योंकि इसके बिना आपके खाते में पीएम किसान योजना की 2000 रुपये की राशि नहीं आ पाएगी. e-KYC को आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया को फॉलो करते हुए कर सकते हैं. अगर आप ऑनलाइन इसे नहीं कर पाते हैं तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर के बायोमेट्रिक तरीके से e-KYC करा सकते हैं.

भू-सत्यापन समेत यह काम भी जरूरी

इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि के लिए भू-सत्यापन भी जरूरी है. इसमें लेखपाल किसान की जमीन की रिपोर्ट तैयार करते हैं जिससे पता चलता है कि किसान के पास खेतीहर जमीन है या नहीं है. किस्त का लाभ लेने के लिए आपको इसे करवाना जरूरी होता है. वहीं, आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए. यह सभी काम पूरा होने पर जब आप पीएम किसान सम्मान निधि के लिए पात्र हो जाएंगे तो आपके खाते में बिना किसी रुकावट के 22वीं किस्त के 2000 रुपये आ जाएंगे.

KISAN e-MITRA की ले सकते हैं मदद

पात्र किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जा सकते हैं. इसके साथ ही आप इस वेबसाइट के होमपेज पर किसान ई-मित्र (KISAN e-MITRA) चैटबोट की भी सहायता ले सकते हैं. यहां आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी, किस्त की जानकारी समेत अन्य डिटेल्स ले सकते हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top