Erojgar CG Govt जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में पंजीकृत 33 जिलों में निकली बंपर भर्ती
रोजगार सेवा संगठन, रोजगार इच्छुकों को रोजगार सहायता उपलब्ध कराता है। रोजगार सेवा, मुक्त सेवा है और की गई सेवाओं के लिये कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। इस हेतु मैदानी स्तर पर 33 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र समस्त जिलों में कार्यरत हैं एवं 1 विशेष रोजगार कार्यालय (निःशक्तनों हेतु), रायपुर में स्थापित है। साथ ही अनुसूचित जाति/जनजाति के आवेदकों के लिये प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन हेतु विशेष कार्यालय जगदलपुर में अध्यापन सह मार्गदर्शन केन्द्र के रुप में स्थापित है।

आवेदकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना:
राज्य स्तरीय रोजगार मेला साक्षात्कार में शामिल होने से पूर्व कृपया यह सुनिश्चित करें
- रिक्तियों का विवरण की जानकारी प्राप्त करे एवं आवेदन करें
- ‘लॉगिन’ कर अपना प्रोफाइल (पिता का नाम, जन्मतिथि, योग्यता आदि) अच्छी तरह अपडेट करें। प्रोफाइल अपडेट करे
- अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुसार उपयुक्त रिक्त पद (Vacancies) का चयन अवश्य करें। रिक्त पदों का चयन करे
- मेला तिथि को साक्षात्कार हेतु निर्धारित स्थल पर समय पर पहुँचें।
- आवश्यक सभी दस्तावेज़ (शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि) साथ लेकर आवें।
नोटः- अभ्यर्थी रोजगार मेला में ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात् रोजगार मेला हेतु निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार हेतु अनिवार्यतः उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
| रोजगार मेला का नाम | रोजगार मेला तिथि | रोजगार मेला जिला | विवरण |
|---|---|---|---|
| प्लेसमेन्ट कैम्प | 21/01/2026 | मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर | पूर्ण जानकारी हेतु क्लिक करें |
| प्लेसमेन्ट कैम्प | 20/01/2026 | बलरामपुर | पूर्ण जानकारी हेतु क्लिक करें |
भर्ती की योग्यता
Graduate, 10th Pass, 12th Pass, ITI/NTC/NCVT
ई-रोज़गार पोर्टल पर पंजीयन हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
- यदि आवेदक पूर्व से ही प्रदेश के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में पंजीकृत है तो दोबारा नया पंजीयन न करें। यदि वह अपने पंजीयन में किसी प्रकार का अद्यतन (Update) अथवा नवीनीकरण (Renewal) करना चाहता है तो अपना पुराना पंजीयन क्रमांक डालकर आगे बढ़े।
- यदि आवेदक प्रदेश के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में पूर्व में पंजीकृत नहीं है, तो नया पंजीयन बटन पर क्लिक करें।
- आवेदक पोर्टल में पंजीयन हेतु अपना मोबाईल नंबर दर्ज कर “मोबाईल ओ.टी.पी.भेजें” बटन पर क्लिक करें। तदुपरान्त मोबाईल पर प्राप्त ओ.टी.पी. की एन्ट्री कर “मोबाईल ओ.टी.पी. सत्यापित करें” बटन पर क्लिक करें।
- मोबाईल ओ.टी.पी. सत्यापित होने के पश्चात् आधार नंबर एवं आधार के अनुसार अंग्रेजी में अपना नाम दर्ज करें | आधार प्रमाणीकरण हेतु सहमति देवें, तदुपरान्त “आधार ओ.टी.पी. भेजें” बटन पर क्लिक करें। आधार में दर्ज मोबाईल नंबर पर प्राप्त आधार ओ.टी.पी. की एन्ट्री कर “आधार ओ.टी.पी. सत्यापित करें” बटन पर क्लिक करें।
- अन्य वांछित जानकारी भरकर “सुरक्षित करें” बटन पर क्लिक करे। इसके पश्चात् आवेदक को नया पंजीयन क्रमांक प्राप्त होगा एवं आवेदक के मोबाईल पर ईरोजगार पोर्टल पर लॉग-इन करने हेतु यूजर आई.डी. (आवेदक का रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर) एवं पासवर्ड प्राप्त होगा।
- ईरोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर लॉग-इन करने हेतु जॉब सीकर लॉग- इन पर क्लिक कर मोबाईल नंबर पर प्राप्त यूजर आई.डी. (आवेदक का रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर),पासवर्ड एवं captcha कोड की एन्ट्री कर Login पर क्लिक करना है।
- लॉग-इनके पश्चात् आवेदक को अपना डैशबोर्ड दिखाई देगा जिसमे आवेदक अपना पंजीयन पहचान-पत्र (X-10) कभी भी कहीं से भी प्रिंट कर प्राप्त कर सकता है। इस पहचान पत्र पर जिला रोजगार अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी।
- आवेदक पोर्टल पर अपना लॉग इन करके अपनी जानकारी केवल एक ही बार सुधार सकता है।जिसमें से आधार नंबर,मोबाइल नंबर, नाम एवं जन्मतिथि में परिवर्तन नहीं किया जा सकता ।
- यदि आवेदक को अपना नाम या जन्मतिथि सुधरवाना है,तोसम्बंधित जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क करना होगा ।
- रोजगार कार्यालय भी एक बार ही किसी आवेदक के पंजीयन में सुधार कर सकते हैं | यदि त्रुटिवश रोजगार कार्यालय के द्वारा एक बार में ही सभी आवश्यक सुधार नहीं किये जा सके,तो रोजगार कार्यालय को संचालनालय स्तर पर अनुरोध करना होगा ।
- रोजगार कार्यालय पुराने पोर्टल में पंजीकृत आवेदकोंकी जानकारी अपडेट करने के पहले ये सुनिश्चित कर लें कि उस आवेदक का नवीनीकरणइस माह में नहीं किया जाना है| यदि आवेदक का नवीनीकरण इस माह में अथवा पिछले दो माहों में लंबित है तो उस आवेदक के लिए नवीनीकरण के विकल्प का चयन करें ।
- यदि पंजीकृत आवेदक अपना पासवर्ड भूल गया हो तो उसे वेब पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर जाकर जॉब सीकर लॉग इन पर क्लिक कर Forget Password पर जाना होगा। तत्पश्चात् उसे अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर (user ID) पर OTP प्राप्त कर नया पासवर्ड बना सकता है।