CG TET Admit Card 2026 OUT: छत्तीसगढ़ टीईटी एडमिट कार्ड जारी, CG Vyapam से डाउनलोड करें हॉल टिकट
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET26) के प्रवेश पत्र के सम्बंध में विज्ञप्ति छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, छत्तीसगढ़, शंकर नगर, रायपुर, (छ.ग.) का ज्ञाप क्रमांक/ (TET)/2025/738 रायपुर, दिनांक 27.02.2025, ज्ञाप क्रमांक /(TET)/2025/3066 रायपुर, दिनांक 19.09.2025, एफ क्रमांक (CGTET)/2025/3694 रायपुर, दिनांक 12.11.2025 द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के आधार पर छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET26) का आयोजन निम्नानुसार किया जायेगा

अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र दिनांक 19-01-2026 (सोमवार) से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी कम से कम दो घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं फिस्किंग (Frisking) के उपरांत परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। यह उचित होगा कि, परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभॉति परिचित हो जावें। प्रवेश पत्र पर अंकित समय के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।
अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायें। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जावेगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश –
- कृपया प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें। क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु व्यापम की प्रवेश पत्र की प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा हो जाएगी ।
- परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र / ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।
- परीक्षार्थी, परीक्षा के दिन, परीक्षा प्रारंभ समय से कम से कम 2 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र में अनिवार्यतः उपस्थित रहे, जिससे परीक्षार्थी का सत्यापन एवं फ्रिस्किंग (Frisking) किया जा सके।
CG TET Admit Card 2026 Released: छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CPEB), जिसे आमतौर पर सीजी व्यापम (CG Vyapam) के नाम से भी जाना जाता है, ने आज, 19 जनवरी, 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर छत्तीसगढ़ टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CG TET) 2026 की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने सीजी टीईटी 2026 के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था और एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना हॉल टिकट चेक करने के साथ उसे डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ या पासवर्ड दर्ज करना होगा.
इस दिन होगी परीक्षा
CG Vyapam या CGPEB की ओर से सीजी टीईटी 2026 की परीक्षा का आयोजन 01 फरवरी, 2026 को राज्य भर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर बेस्ड OMR शीट पर आयोजित की जाएगी. वहीं, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें यह सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम के दिन केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें, क्योंकि बिना हॉल टिकट के कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:
CG TET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें.
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर जाने के बाद Admit Card टैब पर क्लिक करें.
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
फिर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट कर दें.
इसके बाज एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा.
एडमिट कार्ड को चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें.
भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें.