CG Noni Sashaktikaran Yojana 2026 नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 20-20 हजार रूपए आर्थिक सहायता प्रदान

CG Noni Sashaktikaran Yojana 2026 नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 20-20 हजार रूपए आर्थिक सहायता प्रदान

  नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना

 नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से न केवल श्रमिक परिवारों को राहत मिल रही, बल्कि यह ज़िले की बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम  साबित हो रही है। इससे प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा और उनके समग्र विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

ऑनलाइन पंजीयन

यह योजना लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ सामाजिक सहायता भी प्रदान कर रही है। श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार के साथ ही उनके विवाह में यह राशि मजबूत सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिक ही पात्र है। पात्रधारियों को योजना का लाभ लेने के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना की अधिकारिक वेबसाइट cglabour.nic.in पर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा।

20-20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि

श्रमिक परिवार की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तथा उन्हें शिक्षा और रोजगार  के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना के तहत पात्र श्रमिक परिवार की प्रथम दो बेटियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए 20-20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में डाली जाती है। इस योजना में श्रमिक/मजदूर परिवार बेटी जिसकी उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और 21 वर्ष से अधिक न हो तथा वह अविवाहित हो उन्हें 20-20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

उम्र न्यूनतम

योजना में श्रमिक/मजदूर परिवार बेटी जिसकी उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और 21 वर्ष से अधिक न हो तथा वह अविवाहित हो उन्हें 20-20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

03 वर्ष पूर्व पंजीकृत निर्माण श्रमिक के प्रथम 02 अविवाहित पुत्रियों जिनकी आयु 18 वर्ष से 21 वर्ष हो एवं कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हो तथा योजना अंतर्गत जिस वित्तीय वर्ष में लाभ लिया है वह उक्त वित्तीय वर्ष में मण्डल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ती योजना एवं मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत उसी शैक्षणिक वर्ष के छात्रवृत्ती/शिक्षा प्रोत्साहन राशि के लाभ हेतु अपात्र होंगे।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना

क्र.दस्तावेज के नाम
1पंजीयन परिचय पत्र
2पुत्री का आधार कार्ड
3पुत्री के बैंक पासबुक की कॉपी
4जन्म प्रमाण पत्र
5दसवी उत्तीर्ण अंक सूची
6नियोजन प्रमाण पत्र
7स्व-घोषणा प्रमाण पत्र

Apply Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top