Bima Sakhi Yojana 2026 Online महिलाओं को हर महीने मिलेगा 7000 रूपये, जल्दी से करे आवेदन
Bima Sakhi Yojana एक शानदार मौका है उन महिलाओं के लिए जो खुद के पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने ये योजना शुरू की है ताकि महिलाएं बीमा सखी एजेंट बनकर अच्छा खासा पैसा कमा सकें। इस योजना में महिलाएं पहले साल में बिना कोई बोनस के करीब 48,000 रुपये तक का कमीशन कमा सकती हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि हर महीने 5000 से 7000 रुपये तक का वजीफा भी मिलेगा, जिससे घर बैठे कमाई का मौका मिल जाता है।

महिलाएं बीमा सखी एजेंट बनकर अच्छा खासा पैसा कमा सकें
अगर आप सिर्फ 10वीं पास हैं, तो भी आप Bima Sakhi Yojana के तहत काम कर सकती हैं। इसके लिए आपको बीमा सखी एजेंट के रूप में काम करना होगा। इस योजना में आपको न केवल पैसे कमाने का मौका मिलेगा बल्कि LIC की तरफ से मुफ्त ट्रेनिंग भी दी जाएगी ताकि आप काम को सही तरीके से कर सकें। 18 से 70 साल तक की महिलाएं इसमें आवेदन कर सकती हैं, तो उम्र की कोई बड़ी बंदिश नहीं है।
अब बात करते हैं Bima Sakhi Yojana के उद्देश्य की। LIC का मकसद ये है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। शहरों और गांवों में महिलाओं के जरिए बीमा की जानकारी पहुंचाई जाएगी ताकि लोग बीमा से जुड़े फायदे समझें। वहीं दूसरी तरफ महिलाओं को कमाई का एक अच्छा साधन भी मिल जाएगा।
पहले साल में 7000 रुपये प्रति माह,
इस योजना में तीन साल तक आपको वजीफा मिलता रहेगा। पहले साल में 7000 रुपये प्रति माह, दूसरे साल में 6000 रुपये प्रति माह (अगर पहले साल की 65% पॉलिसियां एक्टिव रहती हैं) और तीसरे साल में 5000 रुपये प्रति माह (अगर दूसरे साल की 65% पॉलिसियां एक्टिव रहती हैं)। इसके अलावा पॉलिसी बेचने पर अलग से कमीशन भी मिलेगा।
अगर आप बिमा सखी योजना में आवेदन करना चाहती हैं तो आपके पास कुछ जरूरी कागजात होने चाहिए। जैसे कि आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी। ये सारे दस्तावेज तैयार रखिए ताकि आवेदन करते वक्त कोई दिक्कत न हो।
अब आते हैं आवेदन प्रक्रिया पर। सबसे पहले आपको LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाना होगा। वहां पर Bima Sakhi Yojana के लिंक पर क्लिक करना है। फिर एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपनी जानकारी भरनी होगी जैसे नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी। इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
आवेदन के दौरान आपको 2000 रुपये फीस भी भरनी होगी। इस फीस में 150 रुपये LIC के लिए और 500 रुपये IRDA परीक्षा के लिए शामिल होते हैं। एक बार जब आप फीस भर देते हैं तो आवेदन को सबमिट कर दीजिए। आवेदन पूरा होने के बाद आपको एक रसीद मिल जाएगी जिसे आपको संभालकर रखना है।
डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का भी मौका
इसके बाद थोड़े समय में आपको ट्रेनिंग के लिए कॉल या ईमेल आ जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आप एक बीमा सखी एजेंट के रूप में काम शुरू कर देंगी। फिर आप हर महीने अच्छी खासी कमाई कर सकती हैं। यही नहीं, जो महिलाएं स्नातक पास हैं उन्हें आगे चलकर डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का भी मौका मिलेगा।
तो अगर आप भी घर बैठे पैसे कमाने का मौका चाहती हैं और खुद को आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं तो Bima Sakhi Yojana में जरूर आवेदन करें। ये एक बहुत ही अच्छा मौका है खासकर उनके लिए जो कोई नया काम शुरू करना चाहती हैं या फिर घर की जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त कमाई करना चाहती हैं।