Azim Premji Foundation Scholarship अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन स्कॉलरशिप वार्षिक 30000 हजार रुपयों की सहायता दिया जाएगा
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का पैसा आवेदन के राउंड (चरण) और चयन प्रक्रिया पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर पहले राउंड (2025) की पहली किस्त दिसंबर 2025 से मिलनी शुरू हुई और दूसरे राउंड (2025) की पहली किस्त अप्रैल 2026 से मिलनी शुरू होगी; यह पैसा लड़कियों के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में दो किस्तों (₹15,000+₹15,000) में आता है, जिसमें परीक्षाओं के लिए भी समय-समय पर भुगतान होता रहता है।

अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन भारत में शिक्षा की गुणवत्ता व समान उपलब्धता में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पहल इसी प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक और कदम है। अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पहल के तहत ज़रूरतमंद छात्राओं को कॉलेज शिक्षा हासिल करने के लिए मदद की जाती है। इस स्कॉलरशिप के तहत कॉलेज की शिक्षा हासिल करने के लिए मदद के तौर पर वार्षिक 30,000 रुपयों की सहायता की जाती है। यह स्कॉलरशिप छात्राओं के पहले ग्रैजुएशन के लिए डिग्री या डिप्लोमा पूरा होने तक उपलब्ध कराई जाएगी।
पात्रता
जिन छात्राओं ने:
- स्थानीय सरकारी स्कूलों या कॉलेज से 10वीं और 12वीं कक्षा नियमित विद्यार्थी के रूप में पास होना अनिवार्य है। यह स्कूल नीचे बताए गए राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में होना चाहिए।
- आवेदन के समय भारत में कहीं भी सरकारी संस्थान या विश्वसनीय प्रामाणिक निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय के मान्यता प्राप्त स्नातक उपाधि या डिप्लोमा (2 से 5 वर्षों की समयावधि वाले) के प्रथम वर्ष (2025-26 के अकादमिक सत्र) में नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश प्राप्त किया होना चाहिए।
स्कॉलरशिप की प्रक्रिया और टाइमलाइन
ज़रूरी दस्तावेज़
आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवेदक को नीचे दिए गए दस्तावेज़ ऑनलाइन जमा करने होंगे। यह दस्तावेज़ हमारी वेबसाइट के ज़रिए ही जमा करने होंगे। ख़ासतौर पर ध्यान रखें कि इस आवेदन को जमा करने के लिए कोई भी फीस या शुल्क नहीं जमा करना होगा।
पासपोर्ट आकार का फोटो
- एक 2X2 इंच के रंगीन फोटो की स्कैन कॉपी। ध्यान रहे कि यह फोटो 6 महीनों से ज़्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। इस फोटो में आवेदक के चेहरे का सामने वाला हिस्सा साफ़-साफ़ दिखाई देना चाहिए।
- आवेदक सेल्फ़ी, दूसरे तस्वीर से काटी गई, एडिट की गई या फ़िल्टर लगी हुई, इमोजी लगी हुई, किसी दूसरी व्यक्ति के साथ ली गई, चेहरा ढँकी हुई तस्वीर बिलकुल प्रस्तुत न करें।
हस्ताक्षर
- साफ़ और सफ़ेद कागज़ पर हस्ताक्षर की फोटो या स्कैन कॉपी
आधार कार्ड
- आपके आधार कार्ड के सामने वाले हिस्से की रंगीन स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इसमें स्पष्ट रूप से आपका नाम, आपकी फोटो और जेंडर दिखाई देना चाहिए।
- कृपया आधार कार्ड की फोटोकॉपी, ब्लैक-एण्ड-व्हाइट कॉपी, स्क्रीनशॉट या लॉक की हुई कॉपी का स्कैन अपलोड न करें।
Azim Premji Foundation Scholarship ka Paisa kab aayega दूसरे राउंड (राउंड 2) के लाभार्थियों को अप्रैल 2026 से पैसे मिलने शुरू हो सकते हैं
अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप का पैसा आवेदन की स्थिति और सत्र (कोहोर्ट) पर निर्भर करता है; 2025 कोहोर्ट के लिए, दूसरे राउंड (राउंड 2) के लाभार्थियों को अप्रैल 2026 से पैसे मिलने शुरू हो सकते हैं, जबकि पहले राउंड (राउंड 1) के लिए दिसंबर 2025 से भुगतान शुरू हो चुका था, और यह राशि ₹15,000 की दो किस्तों में सीधे बैंक खाते में आती है, जिसकी पुष्टि आपको अपने आवेदन की स्थिति और फाउंडेशन की वेबसाइट (azimpremjifoundation.org) पर देखनी होगी।
आवश्यक दस्तावेज़
- पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
- पिछले 6 महीनों में ली गई आपके सामने के चेहरे की 2X2 इंच की हाल की रंगीन फ़ोटो
- सेल्फ़ी या ऐसी फ़ोटो सबमिट न करें जिसमें इमोजी, फ़िल्टर, आपके चेहरे को ढकने वाली कोई वस्तु या कोई अन्य व्यक्ति हो।
- हस्ताक्षर
- सादे सफ़ेद कागज़ पर आपके हस्ताक्षर की साफ़ इमेज
- आधार कार्ड
- आपके आधार कार्ड के सामने की तरफ़ की एक साफ़, रंगीन और बिना एडिट की हुई सॉफ्ट कॉपी जिसमें आपका नाम,
फ़ोटो, जन्मतिथि और लिंग साफ़ दिखाई दे रहा हो - आधार कार्ड का स्क्रीनशॉट, धुंधली या फ़ोटोकॉपी सबमिट न करें
बैंक विवरण - आपके बैंक खाते की पासबुक के पहले पेज की एक साफ़ और बिना एडिट की हुई सॉफ्ट कॉपी जिसमें खाताधारक का नाम,
खाता संख्या, IFSC और शाखा का विवरण साफ़ दिखाई दे रहा हो। 2. अगर आपके पास पासबुक नहीं है या पासबुक पर जानकारी हाथ से लिखी हुई है या साफ़ दिखाई नहीं दे रही है, तो
पिछले 1 महीने का बैंक अकाउंट स्टेटमेंट सबमिट करें, जिसमें अकाउंट होल्डर का नाम, अकाउंट नंबर, IFSC, और
ब्रांच की डिटेल्स साफ़-साफ़ दिखाई दे रही हों। - ऐसे डॉक्यूमेंट सबमिट न करें जो धुंधले हों, साफ़ पढ़े न जा सकें, जिन पर ओवरराइटिंग हो, या जिन पर ज़रूरी
जानकारी हाथ से लिखी हो। - पक्का करें कि आपका सेविंग अकाउंट किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में हो और एक्टिव हो।
कक्षा 10 की मार्कशीट - आपकी कक्षा 10 की मार्कशीट के सामने वाले हिस्से की एक साफ़ और बिना एडिट की हुई सॉफ्ट कॉपी।
- ऑनलाइन मार्कशीट या ट्रांसफर/लीविंग सर्टिफिकेट या ऐसे डॉक्यूमेंट सबमिट न करें जो पासवर्ड से प्रोटेक्टेड हों,
धुंधले हों, साफ़ पढ़े न जा सकें, फोटोकॉपी हों, प्रिंट आउट हों, क्रॉप किए गए हों या एडिट किए गए हों, या जिन पर इमोजी या कुछ और लिखा हो।
कक्षा 12 की मार्कशीट - आपकी कक्षा 12 की मार्कशीट के सामने वाले हिस्से की एक साफ़ और बिना एडिट की हुई सॉफ्ट कॉपी
- ऑनलाइन मार्कशीट या ट्रांसफर/लीविंग सर्टिफिकेट या ऐसे डॉक्यूमेंट सबमिट न करें जो पासवर्ड से प्रोटेक्टेड हों,
धुंधले हों, साफ़ पढ़े न जा सकें, फोटोकॉपी हों, प्रिंट आउट हों, क्रॉप किए गए हों या एडिट किए गए हों, या जिन पर इमोजी या कुछ और लिखा हो।
कॉलेज एडमिशन का प्रूफ - आपके बोनाफाइड सर्टिफिकेट या ट्यूशन फीस रसीद की एक साफ़ और बिना एडिट की हुई सॉफ्ट कॉपी जिसमें आपका नाम,
कॉलेज का नाम, डिग्री का नाम, कोर्स का नाम, पढ़ाई का साल, आपके कोर्स की शुरू होने की तारीख, जारी होने की तारीख, एकेडमिक साल, और
जारी करने वाले अथॉरिटी की मुहर/हस्ताक्षर साफ़ दिखाई दे रहे हों। - ऐसे डॉक्यूमेंट सबमिट न करें जो पासवर्ड से प्रोटेक्टेड हों, धुंधले हों, साफ़ पढ़े न जा सकें, फोटोकॉपी हों, प्रिंट आउट हों,
क्रॉप किए गए हों या एडिट किए गए हों, या जिन पर इमोजी या कुछ और लिखा हो।