RRB IBPS Result 2026: आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां ibps in से करें डाउनलोड
इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB Result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
आईबीपीएस की ओर से आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर डेस्क करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद ‘IBPS RRB Office Assistant Pre Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी ज़रूर निकाल लें।
इस दिन तक रिजल्ट डाउनलोड करने का मौका
अधिकारी अधिसूचना के तहत प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार 23 जनवरी से लेकर 29 जनवरी, 2026 तक अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपना रिजल्ट ज़रूर डाउनलोड कर लें।
कब हुई थी परीक्षा?
आईपीएस (इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन) ने आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आरआरबी क्लर्क