CG Rojgar Mela 2026 छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 29 से 31 जनवरी तक 15000 पदों में भर्ती
छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के द्वारा 29 से 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में ‘राज्य स्तरीय रोजगार मेला‘ का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी लगभग 15000 पदों में चयन हेतु साक्षात्कार लिया जायेगा।

लगभग 15000 पदों में चयन
राज्य स्तरीय रोजगार मेला हेतु रायपुर जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 29 जनवरी 2026 सोमवार को निर्धारित है। उक्त मेला में सहभागिता हेतु ऑनलाईन पोर्टलerojgar.cg.gov.inमें रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु पंजीयन नहीं करवाया है, वे पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकतें हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र कार्यालय रायपुर से सम्पर्क कर सकते हैं।
आयोजन 29 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबाहर रायपुर में
छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग एवं संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ, रायपुर के अंतर्गत राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 29 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबाहर रायपुर में किया जाना प्रस्तावित है। उक्त रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र में उपलब्ध लगभग 1 हजार 500 रिक्त पदों में चयन के लिए साक्षात्कार लिया जायेगा।
रोजगार मेले में आवेदन नहीं किया है
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय रोजगार मेला में गरियाबंद के आवेदकों के लिए साक्षात्कार गुरूवार, 29 जनवरी 2026 को निर्धारित किया गया है। इस मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाईन पोर्टल ईरोजगार डॉट सीजी डॉट गवर्नमेंट डॉट इन किया जा सकता है। आवेदन के लिए रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला के लिए पंजीयन दोनों आवश्यक है। ऐसे आवेदक जिन्होंने ऑनलाईन पोर्टल ईरोजगार डॉट सीजी डॉट गवर्नमेंट डॉट इन में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला के लिए पंजीयन करवाया है, वे 29 जनवरी 2026 को अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, इत्यादि दस्तावेजों के साथ उक्त तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते है एवं जिन आवेदकों द्वारा रोजगार मेले में आवेदन नहीं किया है, वे रोजगार मेले के लिए अपना पंजीयन 29 जनवरी के पूर्व उक्त पोर्टल में कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद से संपर्क कर सकते है।
छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के द्वार खुलने जा रहे हैं, जहाँ राज्य शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में एक राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार में 29 से 31 जनवरी तक चलने वाले इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र में तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के लगभग 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर के उपसंचालक श्री जय प्रकाश कौशिक ने जानकारी दी कि इस मेले में बस्तर संभाग के अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष दिन निर्धारित किया गया है। बस्तर जिले सहित संभाग के अन्य सभी जिलों के आवेदकों का साक्षात्कार मेले के अंतिम दिन यानी शनिवार 31 जनवरी को लिया जाएगा।
इस रोजगार महाकुंभ में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए रोजगार विभाग के पोर्टलhttp://erojgar.cg.gov.inपर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। आवेदकों से कहा गया है कि वे पोर्टल पर अपना पंजीयन और प्रोफाइल पूर्ण करने के बाद ही निर्धारित तिथि को साक्षात्कार स्थल पर पहुंचे। साक्षात्कार के समय उन्हें अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विभागीय पोर्टल देख सकते हैं या जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।