Free Ration Yojana 2026 फ्री में मिलेगा राशन! इस सरकारी योजना से हर महीने भर जाएगा घर का भंडार
महंगाई के दौर में अगर हर महीने घर का राशन बिना पैसे दिए मिल जाए, तो इससे बड़ी राहत क्या हो सकती है? देश के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) ठीक ऐसी ही राहत लेकर आई है. इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर महीने मुफ्त अनाज दिया जाता है, ताकि कोई भी परिवार भूख का शिकार न हो और बुनियादी जरूरतें पूरी होती रहें.

क्या है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना?
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान की थी. उस समय लाखों लोगों की नौकरियां चली गई थीं और आमदनी का कोई स्थायी साधन नहीं था. ऐसे में सरकार ने नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत आने वाले लाभार्थियों को अतिरिक्त मुफ्त राशन देने का फैसला किया. बाद में इस योजना को लगातार विस्तार दिया गया और फिलहाल अब भी जारी है. इस योजना का मकसद साफ है कि देश के गरीब, कमजोर और जरूरतमंद वर्ग को फूड सिक्योरिटी प्रदान करना.
किसे मिलता है इस योजना का लाभ?
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है, जिनका नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत जारी राशन कार्ड में दर्ज है. इसमें 2 कैटेगरी शामिल हैं-
अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के लाभार्थी
प्रायोरिटी हाउसहोल्ड (Priority Household – PHH)
अगर आपके पास पात्र राशन कार्ड है और आप NFSA के दायरे में आते हैं, तो आप इस योजना के स्वतः लाभार्थी हैं. इसके लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होती.
हर महीने कितना राशन मिलता है?
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को पूरी तरह मुफ्त अनाज दिया जाता है. इसमें आमतौर पर—
प्रति व्यक्ति 5 किलो गेहूं या चावल (राज्य सरकार की वितरण व्यवस्था के अनुसार)
AAY परिवारों को तय मात्रा में अतिरिक्त अनाज
यह राशन सामान्य पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) के तहत मिलने वाले अनाज के अलावा दिया जाता है या कई राज्यों में इसी के तहत एडजस्टमेंट किया गया है यानी पात्र परिवारों को अनाज के लिए जेब से एक भी पैसा नहीं खर्च करना पड़ता।
कैसे और कहां मिलता है मुफ्त राशन?
मुफ्त राशन वितरण की प्रक्रिया बेहद आसान है. लाभार्थी अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकान (Fair Price Shop/राशन दुकान) से राशन ले सकते हैं. इसके लिए वैध राशन कार्ड और कई राज्यों में आधार आधारित पहचान का होना जरूरी है. कई जगहों पर ई-केवाईसी जरूरी कर दी गई है, ताकि फर्जी लाभार्थियों को हटाया जा सके और सही लोगों तक योजना का लाभ पहुंचे.
सरकार पर कितना खर्च?
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना देश की सबसे बड़ी सामाजिक कल्याण योजनाओं में से एक है. इस पर केंद्र सरकार हर साल लाखों करोड़ रुपये खर्च करती है. सरकार का मानना है कि भूख और कुपोषण से लड़ने के लिए यह खर्च एक निवेश की तरह है, जिससे गरीबों की सेहत सुधरती है और उनका जीवन स्तर बेहतर होता है.
गरीब परिवारों के लिए क्यों है यह योजना खास?
इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हर महीने राशन की चिंता खत्म हो जाती है. घरेलू खर्च में बड़ी बचत होती है. बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को पर्याप्त भोजन मिलता है. आर्थिक संकट के समय परिवार को सहारा मिलता है. ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी झुग्गियों तक, इस योजना ने लाखों परिवारों के घर का चूल्हा जलाए रखा है.
क्या आगे भी जारी रहेगी योजना?
सरकार समय-समय पर इस योजना की अवधि बढ़ाती रही है. खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने संकेत दिए हैं कि जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने की यह व्यवस्था आगे भी जारी रह सकती है, ताकि कोई भी नागरिक भूखा न सोए.
करोड़ों लोगों के लिए लाइफ लाइन बन चुकी है PMGKAY
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए लाइफ लाइन बन चुकी है. अगर आपके पास पात्र राशन कार्ड है, तो यह योजना हर महीने आपके घर का भंडार भर सकती है वो भी बिल्कुल मुफ्त. बढ़ती महंगाई के बीच यह योजना गरीब और मिडिल क्लास के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.